फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से प्रशासन ने बदला फैसला, अब घर जाने से पहले यहां गुजारने पड़ेंगे 14 दिन

Sat, 16 May 2020 03:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

अब जो भी लोग दूसरे प्रांतों या प्रदेश के दूसरे जिलों से आएंगे, उन्हें पहले क्वारंटीन सेंटर भेजा जाएगा। वहां पुल सैंपल लिए जाएंगे। रिपोर्ट निगेटिव आई तो ही उन्हें घर भेजकर वहां होम क्वारंटीन किया जाएगा। इस संबंध में डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने शुक्रवार को सभी एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस अफसरों को निर्देश जारी कर दिया है।

विज्ञापन

 
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो जाने और सभी के बाहर से ही संक्रमित होकर आने को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। यही वजह है कि ट्रेनों, बसों से जिले में आ रहे प्रवासी कामगारों को लेकर एक बार फिर प्रशासन ने अपने फैसले में बदलाव किया है। 

विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच बाहर फंसे कामगारों की वापसी के समय ही यह फैसला हुआ था कि जो भी लोग बाहर से आएंगे, उन्हें पहले 14 दिन क्वारंटीन किया जाएगा। मगर एक मई को शासन के निर्देश पर जितने भी लोग ट्रेन या बसों से अपने जिले में लौट रहे थे, उनकी रेलवे स्टेशन या बार्डर के पास बने कसरवल चेकपोस्ट पर ही थर्मल स्कैनिंग कर होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया जा रहा था।

हाल में कोरोना पॉजिटिव होने के जो केस सामने आए, वे सभी मुंबई या फिर दिल्ली से लौटे थे। इसे देखते हुए अब प्रशासन ने निर्णय लिया है कि एक ही जगह से आने वालों को पहले क्वारंटीन सेंटर में रखकर, मेडिकल टीम से उनका पुल सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाए।

रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उन सभी को होम क्वारंटीन के लिए घर भेजा जाएगा। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सभी को क्वारंटीन सेंटर में ही रखा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें