संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजकीय जुबिली इंटर काॅलेज से सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों का वितरण शुरू हुआ। पहले दिन सुबह नौ से शाम पांच बजे तक प्रश्न पत्रों का वितरण किया गया। वितरण रूट नंबर के अनुसार कराए जा रहे हैं। पहले दिन रूट नंबर एक से 11 तक के तहत आने वाले विद्यालयों को प्रश्न पत्र वितरित किए गए। इसी तरह दूसरे दिन मंगलवार को 12 से 22 रूट नंबर के अंतर्गत आने वाले परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र पहुंचाएं जाएंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. अमरकांत सिंह ने बताया कि बोर्ड के निर्देशानुसार सभी प्रश्नपत्रों को बसाें से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है।