हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र के कटसहरा बाजार में फोन नहीं उठाने को लेकर हुए विवाद में महिला और उसकी बेटी से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने महेता गांव निवासी उर्मिला देवी पत्नी रामदास गुप्ता की तहरीर पर हरेंद्र यादव, लीला देवी और खुशबू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीड़िता के अनुसार, 22 अप्रैल की शाम वह अपनी बेटी के साथ सब्जी खरीदने बाजार गई थीं। इसी दौरान आरोपियों ने फोन न उठाने की बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और दोनों को पीटकर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। थाना प्रभारी विवेक मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।