फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गौतम बुद्ध की मूर्ति स्थापना को लेकर देउरवां में विवाद, पुलिस ने सुलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने लिखित रूप से एक डिसमिल जमीन भूमि मूर्ति स्थापना के लिए देने की सहमति दी
विज्ञापन

महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा देउरवां में रविवार की रात भगवान गौतम बुद्ध की मूर्ति रखे जाने को लेकर विवाद हो गया। गांव के कुछ लोगों ने मूर्ति स्थापना पर आपत्ति जताई तो तनाव की स्थिति बन गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की पहल पर मामला सुलझ गया।

सूचना पर चौकी प्रभारी चिउटहां सारिका सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना अनुमति मूर्ति स्थापना को नियम विरुद्ध बताते हुए मूर्ति हटाने को कहा, मगर मूर्ति स्थापित करने वाले लोग हटाने को तैयार नहीं हुए। सूचना पर सिंदुरिया थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति से एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता को अवगत कराया। एसडीएम तत्काल गांव पहुंचे और कानूनगो रामनिवास पासवान व लेखपाल चंदन सिंह को बुलाकर भूमि का सीमांकन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमांकन में संबंधित भूमि ग्राम प्रधान की निकली। इसके बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज पटेल ने एसडीएम की उपस्थिति में लिखित रूप से एक डिसमिल भूमि मूर्ति स्थापना के लिए देने की सहमति दी। तब जाकर मामला शांत हुआ। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि कुछ लोगों को आशंका थी कि मूर्ति सार्वजनिक भूमि पर रखी गई है लेकिन जांच में भूमि ग्राम प्रधान की पाई गई। लिखित सहमति के बाद विवाद खत्म हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें