वायरल वीडियो में युवक ने रील के कैप्शन में ‘महफिल में वापस आ चुके हैं’ लिखा है। वीडियो में दिख रहा युवक गगहा क्षेत्र के उंचेर गांव का निवासी बताया जा रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती। रील वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने इसे पुलिस को टैग करना शुरू कर दिया और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। टीम युवक की पहचान और वीडियो की वास्तविकता की पुष्टि करने में जुटी है। इसके लिए उंचेर गांव और आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। सीओ बांसगांव अनुज कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। युवक की पहचान और वीडियो की पुष्टि होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।