फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पेपर लीक के विरोध में दिशा ने किया प्रदर्शन

Tue, 25 Jun 2024 06:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। परीक्षाओं के पेपर लीक के विरोध में सोमवार को छात्र संगठन ‘दिशा’ ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के मेन गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने राहगीरों को पर्चे भी बांटे।
विज्ञापन

दिशा की अंजली ने कहा कि देश भर में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। नीट में हुई धांधली इतिहास की सबसे बड़ी धांधली है। दर्जनों मामलों में छात्र सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। सात सालों में इन कारणों से करीब 1.80 करोड़ अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं। दिशा ने पेपर लीक मामले की तत्काल जांच और हर तरह के भ्रष्टाचार रोके जाने, पेपर की छपाई निजी प्रेस की जगह सरकारी प्रेस से कराए जाने, विभिन्न परीक्षाओं से प्रभावित छात्रों के नुकसान का मूल्यांकन कर मुआवजा दिए जाने, सरकारी विभागों में खाली पदों को भरे जाने, ‘भगत सिंह राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून’ पारित किए जाने, एक समान निशुल्क शिक्षा और सबको रोजगार दिए जाने की मांग की। इस अवसर पर अविनाश, धर्मराज, दीपक, माया, मुकेश, पलक, आकृति, अभिनव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें