फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वाराणसी को हराकर गोरखपुर बना यूथ यूपी स्टेट बास्केटबॉल चैंपियन

Tue, 25 Jun 2024 05:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बास्केटबॉल में गोरखपुर के खिलाड़ियों ने पूरे प्रदेश में अपना लोहा मनवाया है। बरेली में आयोजित 22वीं यूथ यूपी स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में गोरखपुर की बालक और बालिका टीम ने खिताब अपने नाम किया। सोमवार को फाइनल मुकाबले में बालक टीम वाराणसी को 88-75 से हराकर चैंपियन बनी।
विज्ञापन

गोरखपुर की तरफ से संजय और प्रिंस ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, बालिकाओं का फाइनल मुकाबला रविवार को गोरखपुर और लखनऊ के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर ने लखनऊ को 60-30 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसमें आस्था और गौरी ने शानदार प्रदर्शन किया। कोच आदित्य सिंह के नेतृत्व में गोरखपुर की दोनों टीमें चैंपियन बनीं।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर नरसा के महासचिव पंकज कुमार सिंह, एनईआर के सहायक क्रीड़ाधिकारी चंद्र विजय सिंह, मनीष श्रीवास्तव, आरसी सिंह, डॉ. राजेश यादव, डॉ. त्रिलोक रंजन, पंकज कुमार, एके शुक्ला, अनंत सिंह, प्रवीण राय ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें