फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र जीवन में अनुशासन बेहद जरूरी : डॉ. शरद

Thu, 12 Oct 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एमजी पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बोल रहे थे प्राचार्य प्रो. शरद कुमार मिश्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बीआरडीपीजी काॅलेज देवरिया के प्राचार्य प्रो. शरद कुमार मिश्र ने कहा कि जीवन में अनुशासन का काफी महत्व है। खासकर छात्र जीवन में तो अनुशासन बेहद जरूरी है। ऐसे में छात्रों को अपने जीवन में अनुशासन, संयम तथा संवेदनशीलता को जीवन में उतारना चाहिए।
वह बुधवार को एमजी पीजी काॅलेज में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में एक दिवसीय करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम काे बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को समाज सेवा के जरिये समाज का ऋण चुकाने को कहा। मुख्य वक्ता विजय कुमार शर्मा ने सेवायोजन पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी शिशिर कुमार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में विद्यार्थियों को बताया। अपर सांख्यिकी अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने व्यक्तित्व के अनुसार करियर का चुनाव विषय को विस्तार पूर्वक छात्र-छात्राओं को समझाया। संचालन डाॅ. आलोक रंजन व आभार ज्ञापन प्रो. अवनीश ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें