एमपी इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित 67वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन हुए 1500 और 3000 मीटर की दौड़ के सीनियर वर्ग में रोहित यादव व जूनियर वर्ग में अशरफ अली विजेता बनें।
ऊंची कूद में सीनियर अखिल व सब जूनियर ग्रुप में आरिफ ने बाजी मारी। डिस्कस थ्रो में सीनियर वर्ग में कृष्ण यादव जूनियर वर्ग, रितेश निषाद व सब जूनियर में रमेश प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में विनय यादव ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संचालन क्रीड़ा प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने किया।
महीप नारायण व एमपी कॉलेज बनी विजेता
महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में महानगर खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें वरिष्ठ वर्ग में महीप नारायण शाही इंटर कॉलेज महावीर छपरा ने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज को हराकर विजेता बनी। वहीं कनिष्ठ वर्ग में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज विजेता रहा।