फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन से निखरती है प्रतिभाएं : राज्य आयुक्त

Tue, 06 Feb 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दिव्य कला कौशल प्रदर्शनी में दिव्यांग बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन, मिला पुरस्कार
विज्ञापन

-प्रदर्शनी में लगाए गए थे 51 स्टॉल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह व सांस्कृतिक केंद्र में दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग की ओर से लगाई गई दिव्य कला कौशल प्रदर्शनी में सोमवार को राज्य आयुक्त दिव्यांगजन एवं विशेष सचिव, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग अजीत कुमार ने कहा कि प्रदर्शन से प्रतिभाएं निखरती और उभरती हैं। इस तरह के प्रदर्शनी का आयोजन भविष्य में ऐसे ही होते रहने चाहिए, जिससे दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन होता रहे।
उन्होंने प्रदर्शनी में लगे हुए 51 स्टॉल को देखा और प्रदर्शन की सराहना की। प्रदर्शनी में आयोजित विविध प्रकार के खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं जैसे-एकल एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता, एकल एवं समूह गायन प्रतियोगिता, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, रस्साकशी प्रतियोगिता, माइम, नाटक प्रतियोगिता, ट्राई साइकिल रेस प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी में लगे बेस्ट प्रदर्शनी के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर संचालित विद्यालयों के दिव्यांग छात्र/छात्राओं को 50 स्मार्ट केन एवं कान की 50 मशीनों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग विनिता यादव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कमलेश कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य लक्ष्मी शंकर जायसवाल एवं जवाहर लाल प्रधानाचार्य, आशीष कुमार, प्रदीप गंगवार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें