गोरखपुर। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के मंडल अध्यक्ष अनिल किशोर पांडेय, रामकिशुन, दीपक सिंह, निधि त्रिपाठी, भानु प्रताप, सुजीत कुमार, सुशील कुमार गुप्त समेत 52 इंजीनियरों ने शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रक्तदान किया।
महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने मौजूद लोगों को रक्तदान के फायदे बताए। प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज में अभी चार रक्तदान कैंप और लगवाए जाएंगे। इस दौरान पैथोलॉजी की विभागाध्यक्ष डॉ शिल्पा वाहिकर, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. कंचन श्रीवास्तव, डॉ ऋतुराज, मीनाक्षी मिश्रा, अक्षयराज श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो