फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान ध्वस्त-सामान दबा: धर्मशाला में 80 साल पुराना पाकड़ का पेड़ मकान पर गिरा, 3 गंभीर- बिजली आपूर्ति हुई बंद

Sat, 26 Sep 2026 05:52 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

धर्मशाला स्थित जटेपुर दक्षिणी काली मंदिर गली में शनिवार को तेज आंधी के बीच करीब 80 साल पुराना पाकड़ का पेड़ भरभराकर मकान पर गिर गया। हादसे में मकान में मौजूद तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, मकान का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कपड़े का सामान मलबे में दब गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद जिला अस्पताल पहुंचे एसएसपी व डीएम हालचाल लेते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मशाला स्थित जटेपुर दक्षिणी काली मंदिर गली में शनिवार को तेज आंधी के बीच करीब 80 साल पुराना पाकड़ का पेड़ अचानक भरभराकर एक मकान पर गिर गया। हादसे के समय मकान में कई लोग मौजूद थे। पेड़ और मलबे की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

पेड़ गिरने से मकान का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पेड़ व मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर डीएम दीपक मीणा भी अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

पेड़ का एक हिस्सा बिजली के पोल पर भी जा गिरा। इससे तीन से चार खंभे टूट गए और बिजली के तार जमीन पर लटक गए। सूचना मिलते ही पार्षद बबलू गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग को फोन कर तत्काल आपूर्ति बंद कराई, ताकि राहत-बचाव के दौरान करंट की चपेट में आने का खतरा न रहे। वन विभाग को भी पेड़ गिरने की सूचना दी गई।

प्रत्यक्षदर्शी असलम ने बताया कि वह किचन में थे। अचानक तेज थरथराहट की आवाज सुनाई दी। बाहर देखा तो पेड़ मकान पर गिरा था। वह तुरंत नीचे पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए।
विज्ञापन

पेड़ के नीचे दब गया कपड़े का सामान
मकान में रहने वाले अनुज ने बताया कि वह कपड़े का व्यापार करते हैं। हादसे में घर का अधिकांश सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की। पार्षद बबलू गुप्ता ने भी कहा कि हादसे से प्रभावित परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। प्रशासन को उनकी मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें