देश में लगातार बढ़ रहे डीजल और पेट्रोल की कीमतों के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गोरखपुर शहर में शनिवार को पेट्रोल 89.01 और डीजल 81.51 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इससे वाहन चालकों को खासकर लंबी दूरी तय करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि शुक्रवार की तुलना में आज पेट्रोल के दाम में 54 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। वहीं डीजल के दाम 65 पैसे बढ़े हैं।