फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गीत पिया नहीं जब गांव में...

Wed, 05 Jul 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- ओमकारम की ओर से आयोजित दो दिवसीय गुरु गोरक्षनाथ महोत्सव का समापन
विज्ञापन

- कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने की मां राप्ती की आरती
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। ओमकारम की ओर से राप्ती नदी के गुरु गोरक्षनाथ घाट पर आयोजित गुरु गोरक्षनाथ महोत्सव के दूसरे दिन प्रख्यात गजल गायक चंदन दास ने अपनी गजलों की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। महाआरती बतौर मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री डाॅ. संजय निषाद और बतौर विशिष्ट अतिथि एमएलसी डाॅ. धर्मेंद्र सिंह ने की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नबारुन चटर्जी ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी और आयोजन का उद्देश्य बताया। उसके बाद मंच संभाला चंदन दास ने। अपना मशहूर ''''''''गीत पिया नहीं जब गांव में'''''''' सुनाकर उन्होंने प्रस्तुति की शानदार शुरुआत की। स्थानीय कलाकारों को जब मंच मिला तो उन्होंने भी अपनी प्रस्तुति से लोगों का दिल जीतने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। अंत में संस्था के सह-संस्थापक भरत ओझा ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें