फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डायमंड जुबली व राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन 23 से

Tue, 18 Nov 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। स्काउट एवं गाइड, राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली की ओर से डायमंड जुबली और 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन 23 से 29 नवंबर तक डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, सेक्टर 15, लखनऊ में किया गया है। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे के स्काउट व गाइड का 206 सदस्यीय दल भाग लेगा।
विज्ञापन




मुख्य राज्य आयुक्त व मुख्य इंजीनियर/टीएमसी संजय यादव, राज्य सचिव व सचिव/महाप्रबंधक आनंद ऋषि श्रीवास्तव के निर्देशन और राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) रंजीत शर्मा, राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) सविता पांडेय, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) श्री अनुज रंजन एवं राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सुश्री आशा शर्मा के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स दल की तैयारी पूरी कर ली गई है।
जंबूरी में जिला संघ इज्जतनगर से 18, लखनऊ से 18, गोंडा से 18, गोरखपुर से 36, रेलवे स्कूल, गोरखपुर से 18, वाराणसी से 41, बीएलडब्ल्यू से 31 सदस्य भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें