फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: व्यापारियों ने उठाई ट्रैफिक, पार्किंग, सफाई और ई-रिक्शा संचालन का मुद्दा

Mon, 11 May 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोलघर व्यापार मंडल के तत्वावधान में चेतना तिराहे पर रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों और व्यापारियों के बीच बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने ट्रैफिक, पार्किंग, सफाई और ई-रिक्शा संचालन का मुद्दा उठाया जिसको हल कराने का आश्वासन मिला।
विज्ञापन


बैठक में व्यापारियों ने ई-रिक्शा संचालन पर प्रतिबंध से ग्राहकों की संख्या कम होने और व्यापार प्रभावित होने की समस्या उठाई। इसके साथ ही सफेद लाइन के अंदर खड़े वाहनों के चालान, नाला निर्माण में तेजी लाने, नो वेंडिंग जोन का सख्ती से पालन कराने तथा ट्रैफिक पुलिस की ओर से सम्मानजनक व्यवहार किए जाने की मांग की गई।
व्यापारियों ने चटोरी गली की नियमित सफाई, इंद्रा बाल विहार में बेसमेंट पार्किंग और ऊपरी तल पर फूड कोर्ट निर्माण, मल्टीलेवल पार्किंग में व्यापारियों और कर्मचारियों को रियायती मासिक पास देने तथा पार्किंग को 24 घंटे संचालित करने की मांग भी रखी। इसके अलावा गांधी गली, खोवा मंडी गली और काली मंदिर गली में ट्रैफिक डायवर्जन की बेहतर व्यवस्था तथा जलकल परिसर स्थित आरओ प्लांट को चालू कराने की मांग भी की गई। अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बैठक में अपर नगर आयुक्त, एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक के साथ व्यापारियों में अभिषेक शाही, गौरीशंकर सरावगी, राजा त्रिपाठी सहित कई व्यापारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें