फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बर्डघाट रामलीला में शिव और सती संवाद का मंचन, गूंजा हर-हर महादेव

Thu, 08 Oct 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बर्डघाट रामलीला की बुधवार को विधि-विधान से शुरुआत हुई। भूमि पूजन के बाद रामलीला मंच पर शिव-सती संवाद, नारद मोह और रावण जन्म का भावपूर्ण मंचन किया गया। श्रीकृष्ण आदर्श अवध मिथिला संयुक्त रामलीला जनकपुरधाम के कलाकारों ने अपने सधे हुए अभिनय और प्रभावी संवादों से प्रसंगों को जीवंत कर दिया। शिव-सती संवाद के दौरान कलाकारों के भाव और संवाद अदायगी ने दर्शकों को बांधे रखा, वहीं नारद मोह के प्रसंग में हास्य और भावनात्मक अभिनय ने वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा। रावण जन्म के दृश्य में कलाकारों ने अभिनय और मंचीय प्रस्तुति से कथा को प्रभावशाली बनाया। मंचन से पहले समिति अध्यक्ष गणेश वर्मा और उनकी पत्नी ने मुख्य पुजारी अनुराग शास्त्री के आचार्यत्व में भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश रहे। इसके बाद लिटिल मास्टर आर्यन बाबू ने भक्ति संगीत प्रस्तुत कर माहौल को और भक्तिमय कर दिया।
मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि बर्डघाट की रामलीला 164 वर्षों से सनातन परंपरा को आगे बढ़ा रही है। समिति अध्यक्ष गणेश वर्मा ने बताया कि रामलीला सात से 26 अक्तूबर तक चलेगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से परिवार के साथ रामलीला मैदान पहुंचकर मंचन देखने की अपील की।
इस दौरान महामंत्री हरिद्वार वर्मा, उमेश अग्रहरि, कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, रवि, कृष्णकांत वर्मा, शरद चंद्र अग्रहरि, पंकज गोयल, मीडिया प्रभारी अनुराग मझवार, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें