फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बड़हलगंज में धीरेंद्र शास्त्री की कथा का कार्यक्रम स्थगित, जानिए क्या है वजह

Thu, 11 Jan 2024 08:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसडीएम गोला रोहित कुमार मौर्य ने बताया कि एसपी साउथ ने अपनी रिपोर्ट में खिचड़ी मेला और गोरखपुर महोत्सव आदि कारणों से सुरक्षा देने में पुलिस कर्मियों की अनुपलब्धता की रिपोर्ट भेजी थी। इस कारण कथा में होने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और कानून व्यवस्था की समस्या खड़ी होने की आशंका बन गई थी।
विज्ञापन
बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़हलगंज में 15 जनवरी से होने वाली बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा की अनुमति को प्रशासन ने बुधवार को वापस ले ली। खिचड़ी मेला और गोरखपुर महोत्सव के मद्देनजर प्रशासन ने यह फैसला लिया है। इस वजह से कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

 

एसडीएम गोला रोहित कुमार मौर्य ने बताया कि एसपी साउथ ने अपनी रिपोर्ट में खिचड़ी मेला और गोरखपुर महोत्सव आदि कारणों से सुरक्षा देने में पुलिस कर्मियों की अनुपलब्धता की रिपोर्ट भेजी थी। इस कारण कथा में होने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और कानून व्यवस्था की समस्या खड़ी होने की आशंका बन गई थी। इसी के मद्देनजर आयोजन को दी गई अनुमति वापस ले ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें