फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवरही चीनी मिल के पार्किंग ग्राउंड में धरने पर बैठे सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवरही चीनी मिल के पार्किंग ग्राउंड में धरने पर बैठे सपाई
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की, मिल प्रबंधन से नोकझाेंक भी हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
सेवरही(कुशीनगर)। गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने सेवरही चीनी मिल के पार्किंग ग्राउंड में सोमवार रात आठ बजे धरना शुरू कर दिया। इसी बीच वहां पहुुंचे गन्ना प्रबंधक व सपाइयों के बीच नोकझाेंक भी हुई। इसके बाद प्रबंधक वापस हो लिए। देर रात तक किसानों का धरना जारी था।
सपा के तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी मधुरश्याम राय की अगुवाई में चीनी मिल सेवरही के पार्किंग ग्राउंड में रात आठ बजे से घेरा डालो डेरा डाला अभियान के तहत कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। जानकारी होने पर मिल के गन्ना प्रबंधक शरद सिंह मिल के सुरक्षा गार्ड के साथ आंदोलनकारियों से वार्ता करने पहुंचे। इसी बीच शौचालय की गंदगी और पेयजल के इंतजाम को लेकर गन्ना लेकर गए किसानों और मिल प्रबंधन में बहस होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना प्रबंधक ने शौचालय की गंदगी के लिए किसानों को जवाबदेह बता दिया। इस पर पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन प्रसाद जायसवाल और गन्ना प्रबंधक में बहस होने लगी। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि शौचालय, पेयजल और किसान शेड के सफाई और इंतजाम कराना फैक्ट्री की जिम्मेदारी है। जनहित में फैक्ट्री प्रशासन शीघ्र किसानों से जुड़े नौ सूत्री मांगों पर कार्रवाई करे। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जाकिर हुसैन, रकीब आलम, मक्खन जायसवाल ,बबलू अली आदि मौजूद रहे। वहीं मिल के गन्ना प्रबंधक ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें