फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद : पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धान खरीद : पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

दो केंद्र प्रभारी भी आए जद में, निचलौल के लेखपाल की तहरीर पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल(महराजगंज)। धान खरीद में हुए फर्जीवाड़े में जांच के बाद लेखपाल की तहरीर पर सोमवार देर शाम दो केंद्र प्रभारियाें सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार, निचलौल तहसील क्षेत्र के सरकारी भूमि के खातों पर प्राइवेट व्यक्तियों ने फर्जी तरीके से आवेदन कर उसका सत्यापन भी करा लिया। फर्जी तरीके से भूमि का सत्यापन कर धान की खरीदारी भी कर ली। मामला चार जनवरी को प्रकाश में आया। इसके बाद मामले में जांच बैठा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि सरकारी भूमि पर एक महिला के नाम से फर्जी तरीके से आवेदन कर सरकारी क्त्रस्य केन्द्रों पर धान की तौल करा दी गई। वन विभाग, बस डिपो, सिंचाई विभाग की नहर, भठ्ठा व पीडब्लूडी के रेस्ट हाउस पर भी एक महिला के नाम से धान क्रय किया गया। वहीं इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह के मुताबिक इस मामले में सोमवार को निचलौल नगर लेखपाल अवधेश सिंह की तहरीर पर केंद्र प्रभारी रामगोपाल व विष्णु कुमार सहित वर्षा गुप्ता, उषा देवी व पल्लवी गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें