फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भरत-राम का मिलन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंज उठा धर्मशाला बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रभु राम के वनवास से लौटने की सूचना मिलते ही भरत की आंखें खुशी से छलक उठीं। बड़े भाई राम से मिलने की व्याकुलता और फिर दोनों भाइयों के गले मिलने का भावुक दृश्य देखकर श्रद्धालु भी भावविभोर हो गए। जय श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। धर्मशाला बाजार में मंगलवार की ब्रह्म बेला में आयोजित भरत मिलाप में यह मनोहारी दृश्य देखने को मिला।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार की मध्यरात्रि के बाद नखास चौक स्थित मंदिर से प्रभु राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बक्शीपुर, आर्यनगर, हजारीपुर और जटाशंकर होते हुए भरत मिलाप चौक धर्मशाला बाजार पहुंची। इसमें ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे, घोड़े और विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

समिति की ओर से झांकियों को स्व. चंद्रिका प्रसाद मिश्र स्मृति, स्व. परमात्मानंद तिवारी स्मृति और स्व. महेश चंद्र चौरसिया स्मृति पुरस्कार प्रदान किए गए। संजय महाकाल की शिव बरात की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला। जितेंद्र सोनकर की राधा-कृष्ण और सुनील गौतम की शिव तांडव झांकी को संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार दिया गया। सुनील गौतम की मां काली की झांकी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


पुरस्कारों का वितरण शिवशंकर दूबे, शशांक शेखर त्रिपाठी, विनोद दूबे, रवि प्रकाश मिश्र, राजन चौरसिया, सचिन गुप्ता और कार्तिकेय वशिष्ठ मिश्र ने किया। पुरस्कार शिवशंकर दूबे, रवि प्रकाश मिश्र, शशांक शेखर त्रिपाठी, राजन चौरसिया, सचिन गुप्ता, सत्यनारायण प्रसाद गुप्ता, राहुल गुप्ता और शैलू गुप्ता के सौजन्य से दिए गए। शोभायात्रा का प्रबंधन राजन चौरसिया, सचिन गुप्ता, राकेश गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, अमृतांश सिंह, वैभव प्रताप सिंह और सचिन सोनकर ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें