फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कार्तिक पूर्णिमा पर राप्ती और सरयू नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 24 Nov 2026 08:20 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

कार्तिक पूर्णिमा पर गोरखपुर में श्रद्धालुओं ने आस्था और श्रद्धा के साथ राप्ती और सरयू नदियों में स्नान किया। इस दौरान घाटों पर गंदगी और कीचड़ की समस्या सामने आई। श्रद्धालुओं ने नदी में गंदगी और कीचड़ के बीच स्नान करने के बजाय नदी से जल भरा और कुछ दूर जाकर स्नान किया।
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रामघाट राप्ती नदी में बड़ी संख्या में स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने आस्था और श्रद्धा के साथ पवित्र नदियों में स्नान किया। राप्ती नदी के गुरु गोरक्षनाथ घाट और रामघाट पर भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। लोगों ने स्नान के बाद पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंगलवार तड़के से ही घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सूर्योदय के साथ स्नान करने वालों की संख्या बढ़ती गई। महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों ने नदी में डुबकी लगाकर भगवान विष्णु की पूजा की।

विज्ञापन
Trending Videos

कार्तिक पूर्णिम के अवसर पर रामघाट राप्ती में पूजा करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उधर, बड़हलगंज में सरयू नदी के तट पर भी कार्तिक पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। यहां मंगलवार भोर से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचने लगे थे। लोगों ने सरयू में आस्था की डुबकी लगाई और पूजा-पाठ के बाद दान-पुण्य किया। नदी के दोनों तटों पर सुबह से ही धार्मिक व मेले जैसा माहौल बना रहा। यहां स्नान के बाद श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भी पहुंचे।

विज्ञापन

गंदगी व बिना सफाई के बीच स्नान की बनी मजबूरी

कीचड़ पर भारी पड़ी आस्था - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की आस्था के बीच घाटों पर गंदगी और कीचड़ की समस्या सामने आई। श्रद्धालुओं ने नदी में गंदगी और कीचड़ के बीच स्नान करने के बजाय नदी से जल भरा और कुछ दूर जाकर स्नान किया। इससे घाटों की साफ-सफाई और व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए। श्रद्धालु संतोष तिवारी ने बताया कि कीचड़ हो जाने से गंदगी हो गई जिससे नदी से जल लेकर कुछ दूरी पर परिवार वालों को स्नान कराया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें