गोरखपुर। कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष अशोक कुमर निषाद के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिसमें कहा गया कि जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तबसे पिछड़े वर्ग पर अत्याचार बढ़ गया है।
इस सरकार में फर्जी एनकाउंटर, पुलिस कस्टडी में लोगों की मौतें हो रही है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश सचिव देवेंद्र निषाद धनुष ने कहा कि यह सरकार पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक किसान मजदूर किसी की हितैषी नही है। इस लिए इस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नही है। पिछड़ा समाज पर हो रहे को नहीं रोका नहीं गया तो कांग्रेस के कार्यकर्ता आंदोलन को बाध्य होंगे।
ज्ञापन देने वालों में राजकुमार यादव, जितेंद्र विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार निषाद, ध्रुवचंद पासवान, मोहन निषाद, मुन्ना कश्यप, अनिल कश्यप, अंकित कुमार निषाद, सहित अन्य कई लोग थे।