फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GIDA: गोरखपुर में 435 करोड़ से होगा औद्योगिक क्षेत्र का विकास, बजट को मिली मंजूरी

Mon, 13 Jun 2022 02:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बोर्ड बैठक में गीडा में औद्योगिक विकास आयुक्त अरविंद कुमार की मौजूदगी में शनिवार देर रात तक चली गीडा बोर्ड की बैठक में बजट का प्रस्ताव सीईओ पवन अग्रवाल ने रखा था, जिसे आम सहमति से मंजूर कर लिया गया। निर्णय लिया गया कि औद्योगिक लैंड बैंक बढ़ाने के लिए जमीन खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र के विकास पर 435 करोड़ रुपये खर्च करेगा। औद्योगिक विकास आयुक्त अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में गीडा के बजट को मंजूरी दे दी गई है।

विज्ञापन


बजट में 179 करोड़ रुपये की लागत से जमीन खरीदने और गीडा क्षेत्र के विकास के लिए 210 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है। फैसला हुआ कि उद्यमियों को अब औद्योगिक भूखंड आवंटन के समय 30 फीसदी धनराशि जमा करनी होगी। बची 70 फीसदी राशि 10 को किस्तों में जमा करनी है।

बोर्ड बैठक में गीडा में औद्योगिक विकास आयुक्त अरविंद कुमार की मौजूदगी में शनिवार देर रात तक चली गीडा बोर्ड की बैठक में बजट का प्रस्ताव सीईओ पवन अग्रवाल ने रखा था, जिसे आम सहमति से मंजूर कर लिया गया। निर्णय लिया गया कि औद्योगिक लैंड बैंक बढ़ाने के लिए जमीन खरीदी जाएगी। औद्योगिक जमीन भीटी रावत से लेकर कालेसर तक खरीदी जानी है। बैठक में कमिश्नर रवि कुमार एनजी सहित गीडा के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

उद्योग नहीं लगाने वालों पर होगी सख्ती

बोर्ड बैठक में औद्योगिक विकास आयुक्त ने खाली भूखंडों को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद बोर्ड ने निर्णय लिया कि तय समय में उद्योग नहीं लगाने वालों को नोटिस दिया जाएगा। जमीन का आवंटन भी निरस्त होगा। दरअसल , 100 से अधिक आवंटित भूखंडों पर वर्षों बाद भी उद्योग नहीं स्थापित हो सके हैं।

मृतक आश्रितों की नियुक्ति का रास्ता साफ

बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, मृत सरकारी सेवक के आश्रितों की भर्ती नियमावली को लागू करने की भी स्वीकृति मिली है। अब मृतक आश्रितों को नौकरी का रास्ता साफ हो गया है।

डाटा सेंटर नीति गीडा में लागू

उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर नीति, 2021 की सिफारिशों को लागू करने पर सहमति बनी है। इस नीति में अनुमन्य सब लीजिंग, फ्लोर एरिया रेशियों, भूमि आच्छादन आदि नियमों को लागू किया जाएगा। सीईओ ने बताया कि नीति के प्रावधानों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

गीडा बोर्ड ने बजट को मंजूरी दे दी है। औद्योगिक भूखंडों की कमी दूर होगी। इसके लिए 179 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इससे निवेशकों को जमीन मुहैया कराने में मदद मिलेगी। बड़े प्रोजेक्ट को प्राथमिकता पर भूखंड उपलब्ध कराए जा सकेंगे। - पवन अग्रवाल, सीईओ, गीडा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें