फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन कब्जा कर बना दिया बगीचा, पैमाइश के बाद हुआ खुलासा

Mon, 18 Mar 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने बगीचे की कराई पैमाइश, अवैध कब्जाधार को दिए साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश
विज्ञापन

गोरखपुर। जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर नगर निगम लगातार अभियान चला रहा है। नौसड़ में एक व्यक्ति ने नगर निगम की 0.710 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जा कर फलों का बगीचा बना दिया है। इसमें लगे फलों को बेचकर वह आमदनी भी कर रहा है। खुलासा होने के बाद नगर निगम ने बगीचे की पैमाइश कराई और अवैध कब्जाधार को साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह की अगुवाई में जमीन की पैमाइश में अराजी संख्या 1164 में 0.060 हेक्टेयर जमीन और अराजी संख्या 1165 में 0.650 हेक्टेयर जमीन पर मोनू निषाद का अवैध कब्जा मिला। मोनू ने इस जमीन पर 100 अमरूद के पेड़, तीन आम के पेड़ और एक बेल के पेड़ का बगीचा लगा रखा है। वह पेड़ों पर लगने वाले फलों की बिक्री भी करता है।पैमाइश के बाद नगर निगम ने इस जमीन पर अपना दावा करते हुए मोनू से जमीन संबंधी दस्तावेज या साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो में 54 डिसमिल जमीन नगर निगम के अधिकारियों ने चिह्नित की है। अराजी संख्या 348 में 54 डिसमिल जमीन बंजर खाते की है। इसपर 15 लोगों ने कब्जा कर रखा है। यहां झोपड़ी, टीनशेड और पक्का मकान बना कर लोगों ने निगम की जमीन पर अवैध कब्जा किया है। मौके पर 25 डिसिमल जमीन खाली पड़ी थी। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह के निर्देश पर 25 डिसमिल जमीन पर निगम ने कब्जा कर लिया है। बाकी बची जमीन पर कब्जा लेने की प्रक्रिया आचार संहिता बाद शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें