फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू में दूरस्थ शिक्षा को बढ़ावा देगा आनलाइन एवं दूरस्थ शिक्षा केंद्र

Mon, 18 Mar 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय नियमित कक्षा वाले पाठ्यक्रम में प्रवेश न ले पाने वाले दुनिया भर के विद्यार्थियों को आनलाइन कोर्स करने का अवसर देने जा रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय में आनलाइन व दूरस्थ शिक्षा केंद्र की स्थापना हो गई है। केंद्र को संचालित करने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। अंग्रेजी विभाग के आचार्य प्रो. गौरहरि बेहरा को केंद्र का निदेशक बनाया गया है। क्रीड़ा परिषद के प्रो. विजय चहल और डाॅ. विस्मिता पालीवाल उप निदेशक बनाए गए हैं। डाॅ. तूलिका मिश्रा और डाॅ. स्वर्णिमा सिंह को सहायक निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस केंद्र से विश्वविद्यालय में संचालित स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम का आनलाइन संचालन भी सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

पंजीकृत विद्यार्थी अपने पाठ्यक्रमों से संबंधित अध्ययन सामग्री, वीडियो लेक्चर्स, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन और अन्य ई-पाठ्यक्रम को आनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। नए सत्र से विद्यार्थियों को यहां से पढ़ाई का मौका मिलने लगेगा। केंद्र के संचालन के लिए विश्वविद्यालय में जल्द रिकार्डिंग स्टूडियो और अन्य जरूरी सुविधाओं की स्थापना की जाएगी। संबंधित अन्य साधनों जैसे परीक्षा इत्यादि का निर्धारण यूजीसी पोर्टल पर केंद्र के आनलाइन दूरस्थ शिक्षा संचालन के पंजीकरण से पूर्व कर लिया जाएगा।
40 प्रतिशत क्रेडिट ''''स्वयं'''' से पाने का मिलेगा विकल्प

विश्वविद्यालय से आनलाइन अध्ययन करने वाले विद्यार्थी अपने पाठ्यक्रम की 60 प्रतिशत क्रेडिट विश्वविद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। 40 प्रतिशत हिस्सा स्टडी वेब्स आफ एक्टिव लर्निंग फार यंग इंस्पायरिंग माइंड्स (स्वयं) द्वारा संचालित पाठ्यक्रम से प्राप्त करने की उन्हें स्वतंत्रता दी जाएगी। केंद्र की स्थापना के जरिये विश्वविद्यालय नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के नामांकन में 50 प्रतिशत वृद्धि के लक्ष्य को भी हासिल करने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन


आनलाइन एवं दूरस्थ शिक्षा केंद्र की स्थापना विश्वविद्यालय में कर दी गई है। इसका सीधा फायदा उन विद्यार्थियों को मिलेगा, जो किन्हीं वजहों ने नियमित पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने में अक्षम होते हैं। इसके जरिये देश भर के विद्यार्थी विश्वविद्यालय से जुड़ेंगे। अन्य देशों के विद्यार्थी भी अब विश्वविद्यालय से आसानी से आनलाइन शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयूजीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें