गोरखपुर में बादल छाए रहने के बावजूद शनिवार को तपिश बनी रही। अधिकतम पारा 40 डिग्री के आसपास रहा। उमस भरी गर्मी ले लोग परेशान रहे। भारतीय मौसम विभाग की ओर से उपलब्ध जानकारी के अनुसार अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान के बढ़कर 43 डिग्री तक पहुंच जाने की संभावना है।
शनिवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। लेकिन उमस भरी गर्मी के बीच अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि राहत भरी बात यह रही कि हवा की रफ्तार काफी हद तक थमी रही।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान न सिर्फ दिन बल्कि रातें भी गर्म होंगी।