कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने स्टेट हाइवे स्थित बनवारी टोला से एनएच-28 तक गोपालगढ़ बड़ी नहर की पटरी,झुंगवा नहर की पटरी होते हुए देवरिया कसया मार्ग तक निर्माण के लिए पत्र सौंपा। विधायक ने कहा है कि पूर्व में इसके लिए प्रस्ताव दिया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
मैनपुर रजवाबर मुसहर टोला में बाड़ी नदी रिखई घाट पर सेतु निर्माण,छोटी गंडक नदी पर सवांगी पट्टी महुआडीह बैदौली संपर्कमार्ग पर सेतु निर्माण,सिसहा महंथ के पूरब हिरण्यावती नदी पर सेतु निर्माण आदि की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि पूर्व में इन पूर्वमेंइसके लिए विभाग को भेजा गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।