देवरिया ने निर्णायक मैच जीता, बनी विजेता
गोरखपुर। सेंट्रल एकेडमी तारामंडल में बृहस्पतिवार को विद्यालय की अंतर शाखा एकदिवसीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सेंट्रल एकेडमी देवरिया, चौरी-चौरा, शाहपुर, विकास नगर (बरगदवां) एवं तारामंडल गोरखपुर ने इसमें प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ देवरिया एवं शाहपुर के बीच विद्यालय के निदेशक संजय कुमार मिश्र ने टाॅस के माध्यम से कराया।
पहला मैच देवरिया और शाहपुर के बीच खेला गया, जिसमें देवरिया की टीम विजयी हुई। दूसरा मैच तारामंडल एवं चौरी-चौरा के बीच खेला गया, जिसमें तारामंडल शाखा ने विजय हासिल की। तीसरा मैच देवरिया और विकास नगर (बरगदवा) के बीच खेला गया, जिसमें देवरिया को जीत हासिल हुई। फाइनल मैच देवरिया और तारामंडल के बीच खेला गया, जिसमें देवरिया ने जीत हासिल कर ओवर ऑल चैंपियन का खिताब जीत कर चल वैजंती पर अपना कब्जा कर लिया।
इस दौरान संजीव श्रीवास्तव, कौशिक, शालिनी तिवारी, उमेश कुमार मिश्र, आरपी सिंह, राजपति पाण्डेय, भरत कुमार, दानवीर सिंह, प्रवीण कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
क्लाइंट नेम- सेंट्रल एकेडमी