फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवक और युवती लापता, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार (गोरखपुर)। सनहा गांव में शुक्रवार की भोर में युवक और युवती रहस्यमय हाल में लापता हो गए। युवक के घर के पीछे खेत में दोनों का खून से सना चप्पल मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं युवती के परिजन घर में ताला बंद कर फरार हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खेतों में कांबिंग कराई और नदी में गोताखोरों की मदद से तलाश कराई, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

खोराबार पुलिस ने युवती के भाई के कुछ दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सनहा निवासी बेचू निषाद का बेटा आजाद निषाद मछली पालन का काम करता है। वह अपने घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर एक पोखरा 20 हजार रुपये वार्षिक की दर से किराए पर लिया है। रोजाना भोर में चार बजे वह पोखरे पर मछली की रखवाली करने जाता है। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की भोर में भी वह पोखरे पर जाने के लिए निकला, लेकिन जब दस बजे तक घर नहीं लौटा तो चिंता हुई। उन्होंने तलाश शुरू कर दी। इस बीच गांव की कुछ महिलाएं उसके घर के पीछे स्थित खेत की तरफ घास काटने गई थीं। खेत में दो जोड़ी चप्पल देखकर शोर मचाया। एक लेडिज और एक जेंट्स चप्पल आसपास पड़ा था। लेडिज चप्पल पर खून भी लगा था।

युवक के घरवाले इस सूचना पर वहां पहुंचे और आजाद का चप्पल बताते हुए रोने लगे। वे हत्या की आशंका जताने लगे। वहीं लेडिज चप्पल गांव के एक युवती की बताई जा रही है। हत्या की सूचना पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी, सीओ कैंट अंशिका वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौका का निरीक्षण करने के बाद फोरेंसिक और डॉग स्कवायड टीम को बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने दोनों चप्पल और उस पर लगे खून के सैंपल लिए।
विज्ञापन

वहीं खोजी कुत्ता चप्पल के पास से पांच मीटर की दूरी पर नदी के किनारे तक गया और वापस आ गया। यह देखकर आशंका जताई जाने लगी कि हत्या कर राप्ती नदी में शव फेंक दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू कर दी। वहीं जिस लड़की का चप्पल होने की बात सामने आई पुलिस उसके घर पहुंची तो उसका पूरा परिवार घर में ताला बंद कर फरार हो चुका था। लिहाजा यह पता नहीं चल पाया कि युवती भी लापता है या फिर वह परिजनों के साथ है।

कोट
युवक और युवती के लापता होने की सूचना मिली। युवक के घर के पीछे खेत में उसका चप्पल मिला। चप्पल के पास खून भी गिरा हुआ था। युवक के घरवाले हत्या की आशंका जता रहे हैं जबकि युवती के घर कोई नहीं मिला है, वे घर से भाग गए हैं। लड़की गायब है या नहीं यह घरवालों से बातचीत बाद ही पता चलेगा, फिलहाल दोनों को लापता मानकर तलाश की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें