फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: मॉडल बनेगा देवरिया बाईपास फोरलेन, ऑर्नामेंटल लाइटों से जगमगाएगी पूरी सड़क

Wed, 01 Jun 2022 10:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि देवरिया बाईपास को फोरलेन बनाया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज रोड की तर्ज पर ही इसे भी स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करने का निर्णय  लिया गया है। जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर पीडब्ल्यूडी की ओर से शासन को भेज दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
देवरिया बाईपास। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल क्षेत्र के पर्यटन का सबसे बड़ा केंद्र बनने की वजह से इसके आस-पास की सड़कों को भी चौड़ा करने के साथ ही चमकाने की तैयारी चल रही है। इसी क्रम में देवरिया बाईपास फोरलेन को मॉडल के तौर पर विकसित किया जाएगा। शुरू से आखिरी छोर तक डिवाइडर बनेगा। पूरी सड़क ऑर्नामेंटल लाइटों से जगमगाएगी।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने दो लेन की इस सड़क को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया था। मगर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद सड़क को मॉडल बनाने के लिए अब प्रस्ताव में संशोधन किया जाएगा।

गत शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने देवरिया बाईपास रोड को जल्द फोरलेन बनाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि पैडलेगंज-सर्किट हाउस के अलावा नया सवेरा, वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और चिड़ियाघर आदि जाने के लिए देवरिया बाईपास ही प्रमुख मार्ग है। ऐसे में इसे ऐसा बनाया जाए कि स्थानीय लोगों को सहूलियत मिलने के साथ ही पर्यटकों को भी यह आकर्षित करे। उन्होंने पूरी सड़क को मॉडल के तौर पर बनाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


तय हुआ कि सड़क के बीच में डिवाडर के साथ ही आकर्षक ऑर्नामेंटल लाइटें लगाईं जाएं। डिवाइडर के बीच में पॉम ट्री लगाए जाएं और बिजली के तारों को अंडरग्राउंड किया जाए। सड़क के दोनों ओर रेलिंग लगाई जाएगी, ताकि पैदल चलने वालों को दिक्कत न हो।

जल्द शुरू हो सकती है फोरलेन बनाने की प्रक्रिया
वर्तमान में देवरिया बाईपास रोड दो लेन है। इसके दोनों ओर लगातार आबादी बढ़ती जा रही है। शहर से जाम समाप्त करने के लिए इसे एक वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी तैयार करने की योजना है। चिड़ियाघर बन जाने, रामगढ़ताल क्षेत्र के विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने के बाद बाहर से आने वाले लोगों का दबाव भी इस सड़क पर बढ़ा है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क को फोरलेन बनाने का निर्देश दिया था। फोरलेन बनाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू भी हो सकती है। यह सड़क लखनऊ मार्ग को तारामंडल तिराहे से तो सूबा बाजार में देवरिया रोड से जोड़ती है।

चिड़ियाघर के सामने बनाया जाएगा सर्विस लेन
चिड़ियाघर के सामने सर्विस लेन बनाया जाएगा। यह सर्विस लेन चिड़ियाघर के पहले से शुरू होकर उसके बाद जाकर देवरिया बाईपास में जुड़ जाएगा। इससे चिड़ियाघर जाने वाले पर्यटकों को सहूलियत होगी।

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह ने कहा कि रामगढ़ताल क्षेत्र विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित हो रहा है। आने वाले दिनों में कई और परियोजनाएं यहां लाने की तैयारी है। ऐसे में देवरिया बाईपास रोड को स्मार्ट रोड के तौर पर विकसित करने से शहर की खूबसूरती और बढ़ेगी।

डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि देवरिया बाईपास को फोरलेन बनाया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज रोड की तर्ज पर ही इसे भी स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करने का निर्णय  लिया गया है। जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर पीडब्ल्यूडी की ओर से शासन को भेज दिया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें