फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रोमांचक मुकाबले में देवरिया ने गोरखपुर को दी मात

Tue, 09 Jan 2024 05:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बैतालपुर के पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में चल रहे अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले को देवरिया ने गोरखपुर को 2-1 से मात दी। मैच में देवरिया के आदित्य यादव ने एक गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। गोरखपुर के खिलाड़ियों को पहले हाॅफ के 27 वें मिनट में सफलता मिली। सुनील ने शानदार गोल करके अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। कांटे के मैच में सेकेंड हाॅफ के 27वें मिनट में देवरिया की टीम के आदित्य यादव ने एक बार फिर गोल करके अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके पूर्व बालाजी मंदिर देवरिया के पीठाधीश्वर स्वामी राजनारायणाचार्य व पत्रकार शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय कर मैच का शुभारंभ किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें