फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन 3.0: इस वजह से डेंटल क्लीनिक को नहीं मिली इलाज की अनुमति, जानें क्या है मामला

Fri, 08 May 2020 10:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने सीएमओ को पत्र लिखकर लॉकडाउन में डेंटल क्लीनिक में ओपीडी चलाने की अनुमति मांगी थी। इसपर सीएमओ ने अनुमति नहीं दी है। उन्होंने इस संबंध में एसोसिएशन के अध्यक्ष को पत्र भी लिखा है। कहा है कि बगैर अनुमति के कोई शख्स क्लीनिक खोलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कोविड-19 के कारण हुए लॉकडाउन में कोई भी डेंटल क्लीनिक चलाने की अनुमति नहीं दी गई है। क्लीनिक चलने से संक्रमण का खतरा ज्यादा है इसलिए लॉकडाउन तक केवल कुछ ही अस्पतालों को इमरजेंसी में इलाज करने की अनुमति दी गई है।

इन अस्पतालों में आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का भी इलाज हो सकेगा। शहर में 100 से ज्यादा डेंटल क्लीनिक हैं जो लॉकडाउन के बाद से ही बंद हैं। दंत रोग विशेषज्ञों का कहना है कि इतने लंबे अंतराल में दांत के मरीजों को दवा देना ठीक नहीं है। ऐसे में ओपीडी चलाने की अनुमति प्रशासन को देनी चाहिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें