फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शिक्षक पात्रता परीक्षा से मुक्त करने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते पूर्व माध्यमिक ​शिक्षक संघ के लोग
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए दिए गए निर्देश पर अध्यादेश लाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री और मानव संसाधन मंत्री को संबोधित सात सूत्री मांग पत्र एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि सर्वोच्य न्यायालय द्वारा सेवारत शिक्षकों को जिनकी सेवा अवधि 5 वर्ष से अधिक है। उनको शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने के आदेश दिए गए हैं। उसी आदेश में 3 सितंबर 2001 तक के नियुक्त शिक्षकों को मुक्त किए जाने की बात कही गई है। साथ ही आदेश के अन्य भाग में 23 अगस्त 2010 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को भी शिक्षक पात्रता परीक्षा से मुक्त करने की बात की गई है। वर्ष 2001 से पूर्व नियुक्त बेसिक शिक्षक इंटरमीडिएट एवं बीटीसी प्रशिक्षण योग्यता प्राप्त हैं। इस कारण शिक्षक पात्रता परीक्षा का आवेदन ही नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर भूपेंद्र प्रताप सिंह, अब्दुर्रहीम, जलालुद्दीन, नसीम, अमरेश बहादुर आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें