फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में अश्लील फोटो भेजकर मांगी पांच लाख की रंगदारी, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Feb 2023 12:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

सहजादे ने बेटी का फोटो उसके सोशल मीडिया अकाउंट से निकाल लिया और फिर उसे एडिट कर अश्लील बना दिया। इसके बाद से वह लगातार परिवार को धमकी दे रहा है कि बेटी की शादी इस्लाम धर्म के अनुसार उससे कर दो, वरना अश्लील फोटो वायरल कर दूंगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रा का अश्लील फोटो मां को भेजकर शोहदे ने पांच लाख की रंगदारी मांगी थी। उसने फोटो को वायरल करने की धमकी भी दी थी। आरोप है कि शोहदा, इस्लाम धर्म के हिसाब से शादी करने का भी दबाव बनाने लगा था। पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर रंगदारी, धमकी और छेड़खानी की धारा में केस दर्ज कर बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान कोतवाली इलाके के निवासी सहजादे के रूप में हुई है। मां ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनके पड़ोस में रहने वाला सहजादे नाम का युवक उनकी बेटी को बीते एक साल से परेशान कर रहा है। वह अक्सर बेटी को छेड़ता है और उसके साथ अश्लील हरकत करता है।

सहजादे ने बेटी का फोटो उसके सोशल मीडिया अकाउंट से निकाल लिया और फिर उसे एडिट कर अश्लील बना दिया। इसके बाद से वह लगातार परिवार को धमकी दे रहा है कि बेटी की शादी इस्लाम धर्म के अनुसार उससे कर दो, वरना अश्लील फोटो वायरल कर दूंगा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, जब छात्रा के परिवार वालों ने युवक को समझाने की कोशिश की तो वह परिवार को ब्लैकमेल करने लगा। उसका कहना है कि पांच लाख रुपये दे दो तो तुम्हारी बेटी को छोड़ दूंगा। वरना अंजाम काफी बुरा होगा और जान से भी हाथ धोना पड़ेगा। प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें