फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महेवा मंडी में अव्यवस्था पर व्यापारी नाराज, सचिव को सौंपा ज्ञापन

Wed, 13 May 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति के नवीन मंडी स्थल महेवा में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने मंगलवार को सचिव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया कि मंडी प्रशासन के पूर्व आदेशों की अनदेखी करते हुए बीच सड़क पर आलू और प्याज की बिक्री कराई जा रही है, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो रहा है और प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि आलू मंडी के करीब 40 दुकानदार नियमित रूप से किराया और मंडी शुल्क जमा करते हैं लेकिन सड़क पर हो रहे अनियमित व्यापार से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बीच सड़क पर लग रही दुकानों और ट्रकों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में मंडी परिसर स्थित कैंटीन की दुर्दशा का मुद्दा भी उठाया गया। इसके अलावा मंडी में खराब पड़े प्याऊ और वाटर कूलर को तत्काल चालू कराने की मांग भी उठाई गई।
व्यापारियों का कहना है कि भीषण गर्मी में किसानों, मजदूरों और व्यापारियों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। व्यापारियों ने मंडी परिसर में आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या को भी गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटना और झगड़े की स्थिति बनती है। काउ कैचर की स्थायी व्यवस्था की जानी चाहिए। इस अवसर पर नबी मोहम्मद, मुकेश कुमार, आसिफ अयूब, इमरान हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें