फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संसद में उठा गोरखपुर में आईआईएम संस्थान खोलने की मांग

Sat, 03 Feb 2024 09:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद रवि किशन ने कहा सभी मानकों को पूरा करता है यह शहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। सांसद रवि किशन शुक्ला ने शुक्रवार को संसद में गोरखपुर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) खोलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह शहर पूर्वांचल का सबसे बड़ा महानगर है। यह शिक्षा, व्यापार और पर्यटन का एक बड़ा केंद्र है। ऐसे में यहां भी नया आईआईएम की स्थापना की जाए। इसके खुलने से पूर्वांचल के युवाओं को बहुत ही लाभ मिलेगा।
सांसद ने कहा कि गोरखपुर इस समय पूर्वांचल का सबसे अधिक तेज गति से विकसित होने वाला शहर है। यहां लगातार उद्योग लग रहे हैं। यहां लगातार शिक्षण संस्थाएं खुल रही हैं। बिहार, नेपाल के साथ ही साथ देवरिया, कुशीनगर, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, आजमगढ़ सहित एक दर्जन से अधिक जिलों के बच्चे यहां पर शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस शहर में इस समय सभी तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। देश के हर प्रमुख शहरों के नेटवर्क से यह शहर जुड़ गया है। ऐसे में अगर यहां पर आईआईएम की शाखा स्थापित होती है तो यहां के छात्रों को सपने देखने का एक नया आयाम मिल जाएगा। गोरखपुर व उसके आसपास के किसी भी जिले में प्रबंधन संस्थान ना होने के कारण उन्हें काफी दूर जाना पड़ता है। यहां पर एक भारतीय प्रबंधन संस्थान के स्थापना हो जाने से यहां के छात्र-छात्राओं को अध्ययन करने का अवसर प्राप्त होगा जिससे इस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें