-सड़क ऊंची होने के बाद बराबर हो गया स्पीड ब्रेकर
-पिछले वर्ष अप्रैल में छात्रा की मौत के बाद बनाया गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गेट के सामने करीब एक साल पूर्व बना स्पीड ब्रेकर सड़क ऊंची होने के बाद बराबर हो गया है। पूर्व में हुई दुर्घटनाओं को देखते हुए एमएमएमयूटी प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को दो बार पत्र लिखकर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग की है। पुन: पत्र लिखकर फूट ओवरब्रिज की भी मांग की गई है।
पिछले वर्ष अप्रैल में एमएमएमयूटी गेट के सामने तेज रफ्तार वाहन ने एमबीए छात्रा साक्षी कुमारी को रौंद दिया था। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उससे पहले दिसंबर 2022 में भी बीटेक के एक छात्र अली शेर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। छह माह के अंदर हुई दो घटनाओं के बाद छात्र आक्रोशित हो सड़क पर उतर आए थे। इसके बाद वहां स्पीड ब्रेकर बनाया गया था।
...
स्पीड ब्रेकर के लिए दो बार लिखा पत्र
स्पीड ब्रेकर सड़क के बराबर होने के बाद पहली बार दिसंबर में इसकी मांग की गई थी। इसके बाद 21 फरवरी को पुन: पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर स्पीड ब्रेकर की मांग की गई थी। अब फिर पत्र लिखकर फूट ओवरब्रिज की मांग की गई है।
...
कोट...
स्पीड ब्रेकर बनाए जाने के लिए पीडब्ल्यूडी को दो बार पत्र लिखा गया है। बीते दिनों पत्र लिखकर फूट ओवरब्रिज की मांग भी की गई है। स्पीड ब्रेकर दुर्घटना रोकने के लिए जरूरी है।
-प्रो. जेपी सैनी, कुलपति, एमएमएमयूटी