गोरखपुर। भीम आर्मी के चीफ एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर बुधवार हो सहारनपुर में हुए जानलेवा हमले के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गोविवि मुख्य द्वार के सामने से जुलूस निकाला। डीएम कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद को जेड श्रेणी की सुरक्षा की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित पत्रक सौंपा। जुलूस का नेतृत्व कर रहे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष शशि भूषण शाका ने किया। कहा कि इससे पहले 20 जनवरी को मुजफ्फरनगर में भी भीम आर्मी के चीफ हमला हो चुका है। संवाद