- गोविवि के कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक का तबादला
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव विशेश्वर प्रसाद व परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार का तबादला हो गया है। प्रो. राजेन्द्र सिंह ने डॉ. कुलदीप सिंह को अब गोविवि का परीक्षा नियंत्रक बनाया है। कुलसचिव पद पर अभी किसी की नियुक्ति नहीं हुई है। गोविवि के कुलसचिव विशेश्वर प्रसाद को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ का कुलसचिव बनाया गया है। इसी तरह राकेश कुमार का स्थानांतरण परीक्षा नियंत्रक के ही पद पर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के लिए हुआ है।