गोरखपुर। शैक्षणिक सत्र 2021-22 की डिग्री अब तक नहीं मिलने को लेकर गोरखपुर विश्वविद्यालय के एलएलएम के छात्र अभिषेक मिश्र ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि सत्र 2022 में उन्होंने एलएलबी उत्तीर्ण किया था। दीक्षांत समारोह बीते भी तीन महीने हो गए लेकिन किसी छात्र को अब तक डिग्री नहीं मिली। परीक्षा विभाग में कई बार आवेदन किया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कई प्रतियोगी परीक्षाएं हैं, जिनमें आवेदन करते समय डिग्री की जरूरत पड़ती है। कुलपति ने आश्वासन दिया कि जल्द डिग्री जारी हो जाएगी। संवाद