गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने शनिवार को रक्षा अध्ययन विभाग के प्रोफेसर सतीश चंद्र पांडेय को मुख्य नियंता नियुक्त किया। वह कार्यभार ग्रहण करने से एक साल या अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। नियंता के तौर पर डॉ. सत्यपाल सिंह का कार्यकाल लगभग पांच महीनों का ही रहा। प्रो. पांडेय ने बताया कि वह सोमवार को चार्ज लेंगे। उनकी प्राथमिकता विद्यार्थियों की समस्या को दूर करना और विश्वविद्यालय में कानून व्यवस्था कायम करनी होगी। संवाद