फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रवि किशन ने संसद में उठाई गोरखपुर से नई फ्लाइट्स की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लोकसभा में सांसद रवि किशन शुक्ल ने मंगलवार को गोरखपुर की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की मांग की। उन्होंने सरकार को दिए नोटिस में कहा कि गोरखपुर धार्मिक, पर्यटन और सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण शहर है। नेपाल की सीमा यहां से निकट है। इसे देखते हुए यहां से दिल्ली होते हुए अमृतसर और देहरादून के लिए सीधी उड़ान शुरू की जाए।
विज्ञापन

नियम 377 के तहत यह मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में गोरखपुर हवाई अड्डे पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह पूर्वांचल के कई जिलों के लिए प्रमुख एयर कनेक्टिविटी केंद्र बन चुका है। नई उड़ानों से तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, व्यापारियों और छात्रों को काफी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से वैष्णोदेवी, गोल्डन टेंपल, हरिद्वार, ऋषिकेश, केदारनाथ बद्रीनाथ और मसूरी जैसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंच पहले से अधिक आसान हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि नेपाल से आने वाले यात्रियों को भी इन सेवाओं से सीधा लाभ मिलेगा, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गोरखपुर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे गोरखपुर और पूर्वांचल के विकास को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें