फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: चांदी के राम दरबार और श्रीराम मंदिर मॉडल की मांग बढ़ी, लोगों में दिख रहा खूब उत्साह

Thu, 11 Jan 2024 02:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

सराफा कारोबारियों का मानना है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी तक शहर में लगभग पांच से सात करोड़ रुपये के राम मंदिर के मॉडलों और राम दरबार की बिक्री हो सकती है।
विज्ञापन
चांदी का राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। गोरक्षनगरी में भी इसके लिए लोगों में खूब उत्साह है। लोग अपने-अपने तरीके से इस उत्सव को मनाने की तैयारी में जुट गए हैं। सराफा बाजार में भी इसका असर दिखने लगा है। श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए सराफा बाजार चांदी से बने श्रीराम मंदिर और राम दरबार के मॉडल लेकर आया है। लोगों की मांग के अनुसार अलग-अलग वजन के मंदिर और राम दरबार के मॉडल तैयार भी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


सहालग खत्म होने के बाद अचानक राम मंदिर के सोने-चांदी के मॉडलों की बिक्री बढ़ गई है। बड़ी संख्या में लोग घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में इन्हें स्थापित करने के लिए खरीद रहे हैं। सराफा कारोबारियों का मानना है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी तक शहर में लगभग पांच से सात करोड़ रुपये के राम मंदिर के मॉडलों और राम दरबार की बिक्री हो सकती है।

सराफा बाजार में इन दिनों राम मंदिर के मॉडल खरीदने की धूम है। तमाम ग्राहक अपनी पसंद के आकार, वजन और नक्काशी वाले राम मंदिर के मॉडल का आर्डर दे रहे हैं। हिंदी बाजार के श्री श्याम ज्वेर्ल्स के निदेशक मनीष राज बर्नवाल ने बताया कि अभी 800 ग्राम से लेकर डेढ़ किलो तक के श्रीराम मंदिर के मॉडलों की मांग अधिक है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चांदी पर बेहद महीने नक्काशी के साथ उकेर कर इसे तैयार किया जा रहा है। 22 तारीख के दिन फिलहाल पांच लोगों की बुकिंग पहले से ही है। नंदा नगर की नयनतारा सिंह ने बताया कि रविवार को श्रीराम मंदिर मॉडल की बुकिंग का आर्डर दे आई हूं। 22 जनवरी के दिन इसे खरीदकर घर में स्थापित करने की तैयारी है।

श्रीराम लॉकेट, कड़े और ध्वजा की भी बढ़ी मांग
सराफा व्यापारी अनूप अग्निहोत्री ने बताया कि श्रीराम ध्वजा, श्रीराम अंगवस्त्र सहित श्रीराम के चित्र वाली माला, लॉकेट की भी काफी ज्यादा संख्या में मांग है। चाभी के छल्ले, सोने-चांदी के राम दरबार के चित्र और कड़े आदि की भी काफी मांग हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें