- जोमेटो या स्विगी जैसी कोई भी कंपनी कर्मचारी की नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं
- एड्स, इंफेक्शन, टीबी सहित सभी बीमारियों की जांच के बाद ही सेवा ली जाए
- नियमित तौर पर सुबह ऑफिस आने और निकलने पर थर्मल स्कैनिंग हो
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि पहले से सतर्कता बरती जा रही है। सभी वेंडर अनिवार्य तौर पर मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। सभी को हैंड सैनिटाइजर दिए गए हैं।
सामान लेकर चलने से पहले और संबंधित के घर पहुंचने पर वे हाथ सैनिटाइज करते हैं। एहतियातन और सतर्कता बरतने का निर्णय किया गया है। किराना दुकानों और ऑनलाइन डिलीवरी पोर्टल पर काम करने वाले सभी वेंडर का नियमित तौर से थर्मल स्कैनिंग कराया जाएगा।