फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में बोले डिप्टी सीएम, दिल्ली हिंसा गहरी साजिश का नतीजा

Sun, 01 Mar 2020 07:48 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।

सार

  • सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज फरेंदा में आयोजित जनसभा में बोले केशव प्रसाद मौर्य
  • 310 करोड़ की परियोजना का लोकार्पण व शिलान्यास किया
विज्ञापन
सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज फरेंदा में संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हिंसा गहरी साजिश का नतीजा है। इसकी जांच एजेंसियां कर रही हैं। घटना में शामिल हर चेहरा बेनकाब होगा। सरकार गरीबी मिटाने के विजन को लेकर निरंतर आगे बढ़ रही है। यही बात विरोधियों को खटक रही है। जब देश के गांव, गरीब और किसान खुशहाल होंगे, तो विरोधी मुद्दा विहीन हो जाएंगे।
विज्ञापन


यह कहना है प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का है। वे रविवार को सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज फरेंदा व सिसवा के स्वर्गीय राजेश्वरी सिंह ज्ञान स्थली महाविद्यालय में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। फरेंदा में 310 करोड़ की परियोजना का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद उन्होंने कहा कि 15 साल पहले धरातल पर काम नहीं होता था। तीन साल की भाजपा सरकार ने धरातल पर काम किया है। सरकार दस पीढ़ियों को ध्यान में रखकर काम कर रही है।

यही कारण है कि बुआ और भतीजा को जनता ने नकार दिया। 130 करोड़ देशवासियों के दिलों में प्रधानमंत्री मोदी रहते हैं। सीएम और पीएम के विजन को समझाते हुए उन्होंने समाज के हर वर्ग के हित के लिए चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं का हवाला दिया। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, नागरिकता संशोधन कानून समेत अन्य मुद्दों पर अपने विचारों को व्यक्त किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि यूपी बोर्ड व सीबीएसई परीक्षा में टॉपरों के गांव तक जाने वाली सड़क पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों के गांव तक जाने वाली सड़क का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का मान बढ़ा है। यही कारण है कि कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष आज भारत के साथ मजबूती से खड़े हैं। भाजपा का हर कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री जैसा है। ऐसे में अधिकारी गंभीर होकर कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करें।

उन्होंने कहा कि आज से ही 2022 की तैयारी में जुट जाएं। सत्ता सुख भोगने का स्थान नहीं है। जनता की सेवा करनी चाहिए। भाजपा देश को मंदिर और देशवासियों को भगवान मानती है। देश से बड़ा कुछ भी नहीं है। यूपी को नंबर वन बनाएं और सरकार समाज के साथ मिलकर काम करें। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा नेता आजम खां पर तंज कसते हुए कहा कि जो जैसा करेगा, उसको वैसा ही भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें