पुलिस ने दिल्ली पुलिस से वार्ता की। दिल्ली पुलिस ने तत्परता दिखाई और दोनों बहनों को आनंद विहार रोडवेज बस स्टेशन से अपने अभिरक्षा में ले लिया। दिल्ली पुलिस ने रोडवेज के परिचालक की देखरेख में दोनों सगी बहनों को बस में बैठवा दिया।
बृहस्पतिवार को जैसे ही रोडवेज की बस मेंहदावल बाईपास पहुंची वैसे ही पूर्व सूचना पर पुलिस मौके पर मौजूद रहकर दोनों सगी बहनों को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस ने परिजनों को कोतवाली बुलवाया और फिर उन्हें समझा बुझाकर दोनों बहनों को सुपुर्दगी में दे दिया।
सीओ गयादत्त मिश्र ने बताया कि किसी बात पर मां ने दोनों बहनों को डांट दिया था। उसी से नाराज होकर दोनों बहने घर से निकल गई थीं। पुलिस की तत्परता से दोनों बहनें मिल गईं। जिन्हें समझाकर परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।