दिल्ली से गोरखपुर जा रही स्लीपर बस में कुल 52 यात्री सवार थे। तेज रफ्तार होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पुलिया से टकराने के बाद पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। करीब आधे घंटे बाद यूपीडा कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दिल्ली से गोरखपुर जा रही प्राइवेट स्लीपर बस मंगलवार सुबह पांच बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दरोगा, समेत सात यात्रियों की मौत हो गई। वहीं तीन पुलिसकर्मी समेत 24 यात्री घायल हुए हैं। हादसे के वक्त बस में 52 यात्री थे। बाद कि रफ्तार इतनी तेज थी पलटने के बाद करी 100 मित्र तक घिसती चली गई।
विज्ञापन
दिल्ली से गोरखपुर जा रही स्लीपर बस में कुल 52 यात्री सवार थे। तेज रफ्तार होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पुलिया से टकराने के बाद पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। करीब आधे घंटे बाद यूपीडा कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 24 घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि कुछ घयल यात्रियों की हालत गंभीर होने से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
ये है मृतकों की सूची
-शिवचरन राम, उप निरीक्षक, बिहार सीवान पुलिस -सुरेश कुमार जायसवाल पुत्र राम आधार जायसवाल, निवासी मुंडेरा बाजार चौरा चौरा, गोरखपुर
-विदेशी गुप्ता पुत्र मिश्रीलाल गुप्ता, निवासी मधुपुर थाना पीपीगंज, गोरखपुर -विजय कुमार पुत्र रामजीत, निवासी गोविंदपुर थाना कप्तानगंज, बस्ती
-एक अज्ञात बंदी -एक महिला व अन्य अज्ञात यात्री
ये है घायलों की सूची
-वसीम (33) पुत्र शमसुद्दीन, वजीरगंज, गया बिहार -गोलू (22) पुत्र धर्मेंद्र, देवरिया
-रोहन (29) पुत्र सुरेन, जहानाबाद बिहार -विनय पुत्र मुनिरका, बिसरोली, गोरखपुर