गोरखपुर। रेलवे सुरक्षा बल की अंतर मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत शनिवार को सैय्यद मोदी रेलवे स्टेडियम में फुटबॉल का अंतिम मुकाबला खेला गया। इसमें लखनऊ मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वाराणसी मंडल को 5-2 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। वाराणसी मंडल की टीम उपविजेता रही।
शनिवार को शुरू हुए फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। लखनऊ मंडल के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल के दम पर पांच गोल दागे। वाराणसी मंडल की टीम ने भी मुकाबले में वापसी की कोशिश की और दो गोल करने में सफल रही लेकिन लखनऊ की मजबूत रणनीति के आगे वह बढ़त नहीं बना सकी।