विश्वविद्यालय प्रशासन ने वहीं शुक्रवार को हुए मॉक टेस्ट को सफल बताया है। विवि प्रशासन का दावा है कि इसे ऑनलाइन मोड में किया गया था। इस टेस्ट में 80 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। मॉक टेस्ट में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों ने शून्य से लेकर 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। मॉक टेस्ट में 30 मिनट में 20 प्रश्नों का उत्तर देना था। मॉक टेस्ट शनिवार को भी आयोजित होगा।
विवि के मीडिया प्रभारी ने बताया कि अभ्यर्थियों को रजिस्टर्ड ईमेल पर भेजे गए दोनों लिंक से जुड़ना अनिवार्य है। पहले लिंक के इस्तेमाल से अभ्यर्थी टेस्ट के पेपर को अपनी लॉग इन आईडी और पासवर्ड से खोल सकेंगे। वही दूसरे लिंक से गूगल मीट से जुड़ना आवश्यक है। जिन अभ्यर्थियों ने विश्वविद्यालय से ऑनलाइन मोड की परीक्षा के लिए केंद्र की मांग की है। उन्हें शनिवार को लखनऊ और गोरखपुर में आवंटित केंद्र की सूचना ईमेल से दी जाएगी।